हर दिन किसी ना किसी देवता के पूजा का दिन माना जाता  है वैसे ही शनिवार का दिन शनिदेव के लिए प्रसिद्ध है। शनि देव की पूजा विशेष रूप से शनिवार के दिन की जाती है, क्योंकि यह दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है. कहा जाता है शनिदेव न्याय के देवता है वो भक्त को उसके किये गए कर्म के अनुसार ही फल देते है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि देव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं. पूजा में काले तिल, तेल, गुड़, लोहे की वस्तुएं, नीले या काले फूल, और दीपक अर्पित किए जाते हैं. शनिवार के दिन भक्त प्रातः स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण कर शनि देव के मंदिर जाते हैं और तेल चढ़ाकर, धूप-दीप जलाकर, शनि चालीसा का पाठ करते हैं. साथ ही, जरूरतमंदों को दान देना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.शनिदेव को काले तिल बेहद प्रिय है।

माना जाता है तिल चढ़ाने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न हो जाते है। इससे शनि दोष, साढें साती, ढैय्या और पितृ दोष से जल्दी मुक्ति मिलती है, व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही पितरों का आशिर्वाद मिलता है। मान्यता है शाम को शनिदेव के सामने तेल में तिल डालकर जलाना चाहिए इससे शनिदेव प्रसन्न होते है। भक्त शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल चढाते है लेकिन क्या आपको पता है शनिदेव को काले तिल क्यों चढ़ाते है।

काले तिल का उपाय

1-  शनिवार को शनिदेव की पूजा करने का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं, शनिवार को पूजा में काले तिल का प्रयोग करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं काले तिल के कुछ ऐसे उपाय जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आ सकती है। माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन की समस्याओं से निजात मिल सकती है। वहीं, ज्योतिषशास्त्र में पूजा के दौरान काले तिल प्रयोग करने का भी खास महत्व बताया गया है। ऐसे में अगर आप जीवन में एक के बाद एक आने वाले संकटों से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन  काले तिल का उपाय कर सकते हैं। माना जाता है कि काले तिल के उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं और जातक को जीवन के दुखों से मुक्ति मिल सकती है। भगवान शनि को काले तिल चढ़ाने से शनिदेव तो प्रसन्न होती ही हैं, साथ ही पितृ भी आशीर्वाद देते हैं।

कुंडली में शनि दोष है तो चढ़ाए काले तिल

2-  इसके साथ ही अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो इसके प्रभाव को कम करने के लिए काले तिल में घी मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इस उपाय को रोज करने से शनि दोष का प्रभाव कम किया जा सकता है। काले तिल और घी का यह उपाय रोज करना संभव न हो, तो हर शनिवार के दिन यह काम जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इस एक उपाय से व्यक्ति को पूर्व जन्म में किए जाने अनजाने पापों से मुक्ति मिल सकता है। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति शनिवार के दिन काले तिल में घी मिलाकर विष्णुजी को चढ़ाने के साथ-साथ नियमित रूप से तिल-तिल बोलता है, उसके भी पाप तिल के बराबर भगवान विष्णु जी काटते हैं।

 

तिल के तेल का दीपक जलाए

3- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन तिल के तेल का दीपक जलाने का खास महत्व होता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कर लें और फिर शनि मंदिर जाएं। अब वहां तिल के तेल का दीपक जलाकर रखें और शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्त पर बनी रहती है। आप दीपक में कुछ काले तिल के दाने भी डाल सकते हैं। इस उपाय को हर शनिवार के दिन करने से जरूरी कार्यों में आ रही अड़चनों से निजात मिल सकती है और जीवन से नकारात्मकता खत्म होने लगती है। माना जाता है नियमित रूप से इस उपाय अपनाने से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता और अंधकार दूर होने लगता है।

 

जल या दूध में काले तिल मिला कर पूजा करें

4- शनिवार को शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ-साथ इस दिन जल या दूध में काले तिल मिला लें। अब इस जल को पीपल के पेड़ अर्पित करें। इस उपाय को हर शनिवार के दिन करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लगातार 40 शनिवार तक पीपल के वृक्ष में काले तिल वाला जल या दूध अर्पित करने से  शनिग्रह के बुरे प्रभाव  को दूर किया जा सकता है। साथ ही, इससे भक्त को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के समस्त कष्टों से निजात मिल सकती है। इस उपाय को पूरे विश्वास और श्रद्धा पूर्वक करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आ सकती है।

 

काले तिल का दान करें

5- अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की दशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो इनके प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के लिए शनिवार के दिन तिल के लड्डू किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को खिलाने चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को शनिवार के दिन करने से शनिदेव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपनी दशा में भक्त को कष्टों से मुक्ति दिला सकते हैं। अगर तिल के लड्डू का दान करना संभव न हो, तो आप किसी जरूरतमंद को काले तिल भी दान में दे सकते हैं। इससे  संकट  दूर हो सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि आने लगती है। इसके अलावा, शनि के प्रतिकूल होने पर हर शनिवार को आप खुद भी तिल से बनी चीजों का सेवन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार आप तिल के उपायों को शनिवार के दिन करके अपने जीवन के संकट और बाधाओँ को दूर कर सकते है औऱ शनिदेव की कृपा पा सकते है।

 

Related Posts