इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। विजिलेंस विभाग अमृतसर में तैनात एसएसपी लखबीर सिंह को पद से निलं/बित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक निर्माण कंपनी से जुड़े मामले की जांच के दौरान सामने आई शिकायतों के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टा/चार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शहर में 55 करोड़ से डिवेल्पमेंट के काम करवाए जाने थे। बताया जा रहा है कि लखबीर सिंह ने ठेके का काम अपने चहेते को दिया था।

गौरतलब है कि लखबीर सिंह को इसी वर्ष मार्च में अमृतसर में विजिलेंस विभाग का एसएसपी नियुक्त किया गया था। 25 जून 2025 को चर्चित  विक्रम मजीठिया की गिर/फ्तारी से जुड़ी कार्रवाई में भी उनकी अहम भूमिका बताई जाती रही है। लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप सामने आए, जिसके बाद नि/लंबन की कार्रवाई की गई।

Related Posts