पंचकूला, 14 मई- उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में आज मोरनी के गांव टिकर ताल में बाढ़ मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित की गई। उपायुक्त ने मोरनी निवासियों से बाढ़ की स्थिति आने पर अपने-अपने घरों में रहने की अपील की ताकि जान/माल के नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आ/पदा का कोई संकेत नही मिलता, यह अचानक ही दस्तक देती है।  भारी बारिश व बाढ़, भूस्खलन व प्राकृतिक आप/दा के समय लोग अपने-अपने घरों में बने रहे। नदी, तालाब व पानी भराव की जगह आने से बचे ताकि बाढ़ की स्थिति में स्वयं व अपने परिजनों को सुरक्षित रखा जा सके और किसी तरह की जान माल की हानि से बचाव हो सके।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आप/दा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य आपातकालीन विभागों जैसे अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य, पुलिस, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, रेड क्रॉस, आईटीबीपी, सिंचाई, वन, राजस्व, आर्मी, एनवाईके, एनसीसी के वाॅलिंटियरों, ’आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवकों, स्थानीय एनजीओज और अन्य हितधारकों ने भी इस अभ्यास में भाग लिया। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि वे घबराएँ नहीं, क्योंकि यह अभ्यास केवल एक मॉक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आप/दा से निपटने की तैयारियों और बचाव तंत्र को मजबूत करना है।
उन्होंने आगे निर्देश दिया कि जनता को बाढ़ सुरक्षा और मॉक अभ्यास के उद्देश्य के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए ताकि जिलावासियों को प्राकृतिक आ/पदा के आने पर उससे बचने के उपायों की जानकारी मिल सके और वे इसे अपनाकर अपने जीवन को सुरक्षित रख सके।

Related Posts