अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने की कगार पर है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बात फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान कही उन्होने कहा यह अपने समापन के करीब है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह समाप्त होने के कगार पर है हां.’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैं इसे समाप्त होने के बहुत करीब मानता हूं.’

दो दिनों के भीतर पाकिस्तान में फिर से शुरू होगी वार्ता

वही उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच दो सप्ताह से चल रहा नाजुक युद्ध विराम अभी भी कायम है, उन्होंने स्वीकार किया कि ईरान-अमेरिका के बीच गहरा अविश्वास मौजूद है, जिसे रातोंरात दूर नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अगले दो दिनों के भीतर  पाकिस्तान में वार्ता फिर से शुरू हो सकती है.  उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी वार्ताकार समझौता चाहते हैं और उन्हें लगता है कि हम वर्तमान स्थिति से काफी संतुष्ट हैं.

यूएसएस अब्राहम लिंकन तैनात

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी कर दी है समुद्री रास्तों को ब्लाक कर दिया है जहाजों के आने जाने पर रोक लगी हुई है अमेरिकी सेंट्रल कमान (CENTCOM) ने वहां यूएसएस अब्राहम लिंकन तैनात कर दिया है और उस पर 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स उड़ान भर रहे हैं.  युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य करने के लिए यूरोपीय देश एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं।

 

सीजफायर से बाहर ईजरायल और लेबनान में चल रही तबातोड़ हमलों में आज बुधवार सुबह लेबनान के हिजबुल्लाह ने करीब 20  रॉकेट उत्तरी इजराइल के गैलीली क्षेत्र पर दागे। वही इजराइल की रक्षा प्रणाली ने कुछ रॉकेट इंटरसेप्ट किए, जबकि कई खुले इलाकों में गिरे।  फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग का बयान

वही अब होर्मुज स्ट्रेट में चीन भी शामिल हो गया है चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने अमेंरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके ईरान के साथ द्विपक्षीय और व्यापारिक संबंध है इसमें कोई तीसरा नही कूद सकता है उन्होने अमेरीका के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका का यह जंगलराज है अब इस जंगलराज को वापस लौटने नही दिया जाएगा।

 

Related Posts