कल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में आज से सम्राट चौधरी का युग शुरू हो रहा है. पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बन रहा है. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण करेंगे. करीब 20 साल बाद बिहार की राजनीति में सत्ता परिर्वतन हो रहा है।पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेने के लिए रविशंकर प्रसाद, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय जैसे कद्दावर नेता पहुंच चुके हैं.
हैं.इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नेताओं की लिस्ट में नितिन नवीन, जेपी नड्डा, चिराग पासवान समेत कई बड़े नाम हैं. कुछ ही देर पहले बीजेपी और एनडीए विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंच गए हैं, जहां वह कुछ देर में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण करेंगे. उनके साथ जेडीयू कोटे के दो विधायक भी शपथ लेंगे, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है.
शपथग्रहण से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने नए सफर के शुभारंभ से पहले बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पटना के राजवंशी नगर के प्रसिद्ध पंचरुपी हनुमान मंदिर में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के अत्यंत कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दर्शन करने के बाद वे सीधे शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल गए।


