चंडीगढ़ में अब स्टार्टअप शुरु करना आसान हुआ अब प्रशासन आपकी मदद करेगा ।
इमारत से लेकर सेटअप की पूरी तैयारी मुहैया करवायेगा।
EDC यानी राजीव गांधी आईटी पार्क एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट सेंटर में खाली पड़े स्पेस आवंटित किए जाएगे।
वहां सेंट्रलाइज्ड एसी और 24 घंटे पावर बैंकअप हाईस्पीड इंटरनेट, कॉन्फेंस हाल, सेमिनार हॉल विडियो कॉन्प्रेस रुम, आइडिएशन रुम और पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
पूरा काम प्लग एंड प्ले मॉडल पर होगा ताकि आसानी से अपना कारोबार आगें बढ़ा पायें। इसके लिए 3 जुलाई तक युवा आवेदन कर पाएंगे।


