अमरनाथ यात्रा 2026 को यात्रा को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी बाधा के संपन्न करने को  लेकर जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

यह एडवाइजरी 2 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के काफिलों के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और कश्मीर घाटी के विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात नियम लागू किए गए हैं.

एडवाइजरी के अनुसार, बालटाल रूट के लिए यात्रा काफिला जम्मू से सुबह 4 बजे रवाना होगा, जबकि पहलगाम रूट के लिए काफिला सुबह 4:15 बजे जम्मू से प्रस्थान करेगा. वहीं बालटाल और पहलगाम से जम्मू लौटने वाले काफिलों की रवानगी सुबह 6 बजे से शुरू होगी.

जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए नगरोटा में दोपहर 12 बजे,

उधमपुर के जखैनी में 1 बजे, चंद्रकोट में 2 बजे और लंबर-बनिहाल में 3 बजे तक का कट-ऑफ समय तय किया गया है.

तय समय के बाद किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि वे केवल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही यात्रा करें और अपने कार्यक्रम की योजना उसी के अनुसार बनाएं. शाम 6 बजे के बाद सुरक्षा व्यवस्था हटने के कारण किसी भी यात्री या पर्यटक वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी तथा उन्हें नजदीकी यात्री या सुरक्षा बलों के कैंप में ठहराया जाएगा.

Related Posts