हरियाणा में आज 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी ।
मतबल इस प्रक्रिया में लोगों को कही जाने की जरुरत नही पड़ेगी लोग खुद अपनी जानकारी पोर्टल पर भऱ सकेंगे।
आज से यह प्रक्रिया शुरु हो गई है। CM सैनी ने स्व-गणना प्रक्रिया के आंकड़े दर्ज किए।
पहले चरण में मकानों की गणना और मकान से संबंधित जानकारी लोगों से पूछी जाएगी। यह जनगणना 1 मई से 30 मई तक चलेगी।
इस प्रक्रिया के लिए भारत सरकार ने स्व जनगणना के लिए एक पोर्टल https://se.census.gov.in/ लॉन्च किया है।
इस पोर्टल पर लोग स्वयं भी अपना डाटा भर सकेंगे। स्वगणना से लोगों के समय की बचत होगी और सही जानकारी भरी जा सकेगी।
वही जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसमें जाति के आधार पर डेटा जुटाया जाएगा।
हरियाणा ने जनगणना की पूरी तैयारी कर ली है इसके लिए स्वगणना में सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा। अधिकारियों की ट्रेनिंग व जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
जो लोग खुद से स्व गणना नही कर पा रहें है उनके घऱ पर ही 1 मई से जनगणना कर्मी आएंगे और उनकी सारी जानकारी को नोट करके अपने साथ लेते जाएगें।


