जातिसूचक टिप्पणी से जुड़े विवाद में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को  पंजाब SC कमीशन के सामने पेश हुए।

आयोग के सामने उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से विस्तृत पक्ष रखा और कहा कि घटना के दौरान उनके मुंह से निकले कुछ शब्द 100 फिसदी  गलत थे। उन्होंने यह भी दोहराया कि वह इस मामले में पहले भी माफी मांग चुके हैं। मैने अपने अकाउंट से विडियों भी डिलीट कर  दिया  है।

सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बिट्टू को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने के लिए 4 प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर जाकर माथा टेकने की सलाह दी। आयोग अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि बिट्टू श्री हरि मंदिर साहिब अमृतसर, डेरा बल्लां जालंधर, राम तीर्थ स्थल, अमृतसर और डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े फिल्लौर स्थित डेरा ब्रह्मदास पर जाकर माथा टेक कर आर्शिवाद लेगें।

ये पूरा मामला 26 मई 2026 को पंजाब निकाय चुनाव के मतदान के दिन धूरी संगरुर में भाजपा नेता ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था । उन्हें छुड़ाने और धूरी में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान केंद्रिय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद उनकी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई थी।

Related Posts