वृंदावन के सुप्रसिद्ध और देश-विदेश में करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र संत श्री प्रेमानंद महाराज जी के अनेको भक्त है, जिनके प्रवचन सुनने रोज हजारों भक्त उनके आश्रम आते है संत की दोनों किडनियां प्रभावित हैं .
उन्हें सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करवानी पड़ती है।उनकी नियमित पदयात्रा और भक्तों से मिलने का कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
डॉक्टरों और उनके शिष्यों ने जानकारी दी है कि संत प्रेमानंद की तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें आराम की आवश्यकता है। इस वजह से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा पिछले कई दिनों से रोक दी गई है।
रविवार को वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।यह वीडियो रविवार को केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया, जिसका समय लगभग 1 मिनट 19 सेकेंड है
“इसमें उन्होंने चिंता न करने और भजन नाम जप में लगे रहने की प्रेरणा दी है, महाराज जी ने भक्तों को सांत्वना देते हुए कहा कि वह बिल्कुल चिंता न करें। हम मिले न मिले, बोले न बोले। हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं, यदि तुम्हें इस प्यार पर विश्वास है, तो बस श्री जी के चरणों पर ध्यान लगाओ। उन्होंने भक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भौतिक रूप से उनके सामने होना जरूरी नहीं है। बिना बोले भी वे अपने भक्तों के मानस और विचारों में हमेशा उपस्थित रहेंगे।”
उनके शिष्यों ने भी भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील की है और गुरुदेव के संदेश पर विश्वास रखने को कहा है।


