कुछ दिनों से लोग गर्मी की चपेट में थे,  दिन के समय धूप लोगो को परेशान कर रही थी इस बीच भारत के कई राज्यो में मौसम ने मिजाज बदला है। कल से बारिश और तेज हवाओं का कई राज्य  सामना कर रहे है । मौसम को लेकर IMD ने चेतावनी देते हुए कहा है उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्य भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का सामना कर सकते है आज फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है

3, 4 और 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है।दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह धूल भरी तेज आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. तेज हवाओं की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया और चारो तरफ धूल ही धूल नजर आई. मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने कहा है कि ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं।

3-4 अप्रैल- पहाड़ो पर जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी-बारिश और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना ह ।असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। वही आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश की आशंका है।

Related Posts