आम आदमी पार्टी ने अचानक ही राघव चढ्ढा को राज्यसभा से डिप्टी लीडर पद से हटा दिया, राघव चढ़्ढा एक लगातार आम आदमी के जरुरतो को लेकर सदन में सवाल उठाते रहते है चाहे वो एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय हो या जौमेटो ब्लिंकिट के डिलिवरी ब्यॉयस् की सिक्योरिटी हो ।
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं‘..राघव चढ़्ढा
इस पर शुक्रवार (3 अप्रैल) को सांसद Raghav Chadha ने सुबह 10 बजे अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।‘ राघव ने अपने वीडियो में आम आदमी और आम आदमी पार्टी दोनों को ही संदेश दिया है। राघव ने कहा, जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, तो मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे मुद्दे जो संसद में आमतौर पर नहीं उठाए जाते। लेकिन क्या जनता की समस्याओं पर, सार्वजनिक मुद्दों पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई जुर्म या गलती की है?
राघव ने आगे कहा, क्या मैंने कुछ गलत किया है? आज मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को बता दिया है कि राघव चड्डा को संसद में बोलने न दिया जाए। हां, आम आदमी पार्टी ने संसद को सूचित कर दिया है कि उन्हें बोलने का मौका न दिया जाए। अब कोई मुझे क्यों रोकना चाहेगा?
जब भी मैं इस देश की जनता की बात करता हूं, जैसे एयरपोर्ट पर महंगा खाना, डिलीवरी राइडर्स की जोमैटो-ब्लिंकिट से परेशानी, उनके खाने में चीजें मिलाना, टोल प्लाजा लूट, बैंक चार्जेस की लूट, कंटेंट क्रिएटर्स पर मिडिल क्लास का टैक्स बोझ, टेलीकॉम कंपनियां 12 महीने में 13 बार रिचार्ज करा सकती हैं, डेटा रोलओवर न दें, रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद कर दें, ये सारे मुद्दे मैंने सदन में उठाए।।
बतादें AAP ने एक खास कदम उठाते हुए राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को पद से हटा दिया है. उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई है।
अशोक मित्तल ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस पर अशोक मित्तल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोई खास बात नही है भविष्य में राघव चढ्ढा को फिर से बोलने का मौका दिया जाएगा अभी जिस तरह की कार्यवाही उनके प्रति पार्टी ने किया है वह एक सामान्य बात है। अब मामला क्या है यह तो अभी साफ नही हुआ है क्योंकी इस तरह किसी पार्टी प्रमुख को उसके पद से हटा दिया जाना यह गले से नही उतर रही है।


