राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कितने लोग इसके पीछे छिपे है कितनो के नाम अभी सामने आएगे इसकी जांच बड़े पैमाने पर होनी शुरु हो गई है। आज गुरुवार को चढ़ावे की राशि की गिनती को लेकर पहली बार तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इस विडियों के आने से यह साफ हो गया है कि दान राशि की गिनती पर CCTV की पूरी निगरानी रहती थी।
इस विडियों में दान पेटियों से निकाली गई राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया दिखाई दे रही है. गिनती के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संचालित की जा रही है.
.हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले के बीच यह वीडियो दान राशि की काउंटिंग व्यवस्था की झलक पेश करता है।
वही आज सुबह 8.30 बजें से ही SIT की टीम राम मंदिर पहुच गई । इतने बड़ी घटना को लेकर अब सरकार और ट्रस्ट कई तरह से मंथन कर रहें है बताया जा रहा है राम मंदिर में भी काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह CEO की नियुक्ति हो सकती है। कोई सीनियर IAS ही CEO नियुक्त होगा जो मंदिर व्यवस्था से जुड़े फैसले लेगा।


