ओला कैब और बाइक से सफर करने वालों को अब ओला की सुविधा नही मिलेगी। बतादें स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) चंडीगढ़ ने नियमो का उल्लघंन करने और लोकल ऑफिस बंद होने के कारण ओला कैब का संचालन करने वाली कंपनी मेसर्स एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (ओला कैब्स) का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

17 जून 2026 से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। चंडीगढ़ में ओला के माध्यम से संचालित सभी कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं अगले छह महीने तक बंद रहेंगी।

लाइसेंस निलंबन अवधि के दौरान ओला प्लेटफॉर्म के जरिये किसी भी प्रकार की टैक्सी सेवा संचालित नहीं की जा सकेगी। प्रशासन ने ओला कंपनी से जुड़े सभी वाहन मालिकों और चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी गाड़ियों और बाइक टैक्सियों को तत्काल ओला प्लेटफॉर्म से हटा लें और एप के माध्यम से कोई नई बुकिंग स्वीकार न करें।

बताया जा रहा है कि प्रशासन ने ओला चलाने वाली कंपनी पर एग्रीगेटर पालिसी 2025 लागू ना  करने और नोटिसों का जवाब न देने पर यह बड़ी कार्रवाई की है। इसका बहुत बड़ा असर अब इस ऐप से बुकिंग करने वालों पर पड़ेगा।

यह प्रतिबंधन ओला कैब के साथ साथ ओला बाइक प र भी लागू की गई है।

STA ने कंपनी पर बार बार नोटिस और निर्देशों के बाबजूद नियमों का पालन न करने ड्राइवरों से जुड़ी शिकायतों को नजरअंदाज करने और प्रशासन को जरुरी जबाब न देने के आरोप लगाए है।

Related Posts