पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो, जिसमें सिख गुरुओं की तस्वीरों के अप/मा/न का आरोप लगाया गया है, अब इस मामले में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब CM पर तीखा हम/ला बोला और माँग की कि मान को मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ नए बे/अद/बी कानून के तहत पहली प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जानी चाहिए ।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को वास्तविक बेअ/दबी वाले वीडियो को छिपाने के लिए एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करनी पड़ी। आज पूरा सिख समुदाय और गुरु नानक नामलेवा समुदाय आहत, नाराज और आक्रोशित है। यह भी जांच होनी चाहिए कि यह फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गई। इसमें कौन-कौन अधिकारी शामिल थे? इस रिपोर्ट के लिए कथित तौर पर रिश्वत देने में सरकारी धन या निजी धन का इस्तेमाल किया गया? क्या यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में भी आता है? सरकारी धन के दुरुपयोग की भी जांच होनी चाहिए।


