केरल, असम,पश्चिम बंगाल,तमिलनाडू,पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। लेकिन राहुल गांधी का ध्यान केरल विधानसभा चुनाव पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए दो दिवसीय भारी चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे.राहुल गांधी जनकल्याण गारंटियों और 140 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए यूडीएफ के कार्यकर्ताओं में उत्साह भऱेगे। प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से सांसद है और अपनी साख बचाए रखने के लिए कांग्रेस यूडीएफ की सरकार बनाने की कोशिश में है ।

केरल दौरे पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ राज्य नेता भी मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी विशाल दो रोड़ शो भी करेंगे।

इस दौरान राहुल गांधी केरल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति देने के लिए बैठक करेंगे। राहुल गांधी पुथुपल्ली पहुंचने से पहले अडूर और पतनमतिट्टा में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे, जहां वह एक रैली और रोड शो आयोजित करेंगे. वह कांजीकुझी में एक नुक्कड़ सभा (कॉर्नर रिसेप्शन) में भी शामिल होंगे और अतिरमपुझा में रैली के साथ दिनभर के चुनावी कार्यक्रम का समापन करेंगे

इस के साथ ही कांग्रेस का चुनावी वादा जिसमें यूडीएफ भी अपने चुनावी वादों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3,000 रुपये मासिक सहायता की गारंटी पर भारी जोर देंगे।

Related Posts