जालंधर में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रि/श्वत के मामले में एक निजी पासपोर्ट एजेंट को रंगे हाथ गि/र/फ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदीप कौर के रूप में हुई है। आरोप है कि वह पासपोर्ट जल्दी जारी करवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रि/श्वत ले रही थी।

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, जालंधर जिले के फिल्लौर क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और उसकी पुलिस वेरिफिकेशन भी हो चुकी थी। इसके बावजूद पासपोर्ट कार्यालय में उसे बताया गया कि वेरिफिकेशन पूरी नहीं हुई है।

इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय के पास दो निजी एजेंटों ने महिला से संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट जल्दी बनवाने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और हरदीप कौर को 20 हजार रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ लिया। मामले में दूसरे आरोपी नरिंदर पाल सिंह उर्फ एनपी की गि/र/फ्तारी अभी बाकी है।

विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इस मामले में भ्रष्टा/चार निरोधक कानून के तहत जालंधर विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Posts