पंजाब में SIR 2026 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि राज्य में जारी ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए 16 अगस्त, रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिन का विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान लोग अपनी वोटर लिस्ट में दर्ज जानकारी की जांच कर सकेंगे और किसी तरह की गलती होने पर संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ले सकेंगे।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जरूर जांचें। इसके लिए राज्यभर में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

हेल्प डेस्क पर मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में अपना नाम खोजने और संबंधित जानकारी हासिल करने में सहायता दी जाएगी।

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र मतदाताओं को अपनी जानकारी जांचने का अवसर मिले और चुनावी सूची में किसी भी तरह की त्रुटि को समय रहते दूर किया जा सके।

Related Posts