पूरे देश में प्रंचड गर्मी पड़ रही है वही चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है हीटवेव का अ/लर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को 45.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे अधिक गर्म रहा।
28 मई से मौसम बदलाव की संभावना है। पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन भी पंजाब में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
इस बीच नौतपा के कारण गर्मी ज्यादा ही पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
इसके असर से पंजाब में चार दिन मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे और कईं जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
खास तौर से वीरवार व शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी।


