पंजाब सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस पहल के तहत प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के नजदीक विश्वस्तरीय टेस्टिंग सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नई सुविधाओं से उद्योगों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए दूर के शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक टेस्टिंग सेंटर बनने से पंजाब के उद्योगों को उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों की जांच स्थानीय स्तर पर कराने में मदद मिलेगी। इससे कारोबार को तेज करने के साथ-साथ पंजाब के उत्पादों की प्रतिस्पर्धा क्षमता भी मजबूत होगी।

सरकार का फोकस उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कारोबारी माहौल को आसान बनाने पर है। प्रस्तावित टेस्टिंग सुविधाओं से छोटे और बड़े, दोनों तरह के उद्योगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को मजबूत औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सरकार जरूरी तकनीकी और संस्थागत ढांचा विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Related Posts