केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB G RAM G) लागू करने के खिलाफ पंजाब सरकार जनवरी में विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाएगी ।
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है।
पोस्ट में CM ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार गरीबों और मजदूरों की आजिविका का साधन रही मनरेगा योजना को बंद करके उनके घरों की चूल्हों को ठंडा करने की कोशिश कर रही है।
केंद्र के इस अत्याचार के खिलाफ पंजाब सरकार जनवरी के दूसरे सप्ताह पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। गौरतलब है कि 24 नवंबर को बुलाया गया विधानसभा का पिछला विशेष सत्र 17 दिसंबर को राज्यपाल द्वारा स्थगित किया गया था।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र बुलाने का फैसला गुरुवार शाम AAP के शीर्ष नेतृत्व ने लिया। इसके लिए आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया।


