चंडीगढ़, 23 नवंबर। पंजाब में न/शे की समस्या से निपटने के लिए अब स्कूलों के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने की पहल की गई है। विक्की मिद्दूखेड़ा फाउंडेशन ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए न/शे के दुष्प्रभावों पर आधारित विशेष शैक्षणिक पुस्तिका ‘चढ़दीकला पंजाब – Say No to D/r/ugs, Say Yes to Life’ तैयार की है। सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पुस्तिका का अनावरण किया गया।
फाउंडेशन ने पंजाब के विधानसभा स्पीकर और शिक्षा मंत्री को प्रस्ताव भेजकर मांग की है कि कक्षा 6 के पाठ्यक्रम में न/शे के मानव शरीर और मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से संबंधित एक अनिवार्य अध्याय शामिल किया जाए। फाउंडेशन के अजयपाल मिद्दूखेड़ा ने बताया कि इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और एससीईआरटी को शैक्षणिक सामग्री की समीक्षा कर इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की जिम्मेदारी देने का सुझाव भी दिया गया है।
फाउंडेशन का कहना है कि न/शे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस कार्रवाई, न/शा मुक्ति केंद्रों और पुनर्वास तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बच्चों को कम उम्र से ही न/शे के खतरों के बारे में जानकारी देना भी जरूरी है। कक्षा 6 के विद्यार्थी आमतौर पर 11 से 12 वर्ष की उम्र के होते हैं। यह वह समय है जब उनमें सही-गलत की समझ और जीवन के प्रति दृष्टिकोण विकसित हो रहा होता है। ऐसे में न/शे के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षा उन्हें भविष्य में न/शे से दूर रहने के लिए तैयार कर सकती है।
शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर नशे के प्रभावों की जानकारी
फाउंडेशन की ओर से तैयार पुस्तिका में तं/बाकू, श/रा/ब, /गां/जा, हे/रो/इन और अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान को सरल भाषा में समझाया गया है। इसमें बताया गया है कि न/शे का असर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों, लिवर और किडनी सहित शरीर के विभिन्न अंगों पर किस तरह पड़ सकता है।
इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई, पारिवारिक जीवन और सामाजिक संबंधों पर नशे के नकारात्मक प्रभावों को भी शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को साथियों के दबाव में नशे से दूर रहने, आत्मविश्वास के साथ ‘ना’ कहने और तनाव से निपटने के स्वस्थ तरीके अपनाने के बारे में जानकारी दी गई है।
पुस्तिका को केवल पढ़ने की सामग्री तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें प्रश्नोत्तरी, कक्षा गतिविधियां, पोस्टर प्रतियोगिताएं, शिक्षकों के लिए मार्गदर्शन, अभिभावकों के संदेश और विद्यार्थियों की ओर से नशा मुक्त पंजाब की शपथ को भी शामिल किया गया है।
तीन भाषाओं में स्कूलों तक पहुंचाने की योजना
फाउंडेशन ने पुस्तिका को पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में तैयार कर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण, नियमित जागरूकता सत्रों और स्कूल स्तर पर नशा विरोधी गतिविधियां आयोजित करने की सिफारिश भी की गई है।
प्रस्ताव के तहत शुरुआत कक्षा 6 से करने और धीरे-धीरे कक्षा 7 से 12 तक नशा रोकथाम से जुड़ी शिक्षा का विस्तार करने की बात कही गई है। फाउंडेशन का मानना है कि यदि स्कूलों में इस विषय को व्यवस्थित तरीके से पढ़ाया जाए तो विद्यार्थी स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज तक भी नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश पहुंचा सकते हैं।
फाउंडेशन ने उम्मीद जताई है कि पंजाब सरकार इस प्रस्ताव पर विचार करेगी और स्कूलों के पाठ्यक्रम में नशा रोकथाम से जुड़ी शिक्षा को शामिल करने की दिशा में कदम उठाएगी।


