पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का ऐलान हो गया है।

वोटिंग 26 मई को होंगी, समय सुबह 8 बजें से शाम 5 तक होगा।

इसके बाद, 29 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में कुल 8 नगर निगमों और  76 नगर काउंसिलों में चुनाव कराए जाएंगे

21 नगर पंचायतों में चुनाव होगे।

इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी

और नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है

18 मई को कागजातों की जांच की जाएगी।

19 मई को उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है

 

Related Posts