खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब सरकार ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखने की मांग की थी
जिसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आज अंतरिम आदेश जारी करते हुए फैसला सुनाया है
कि अमृतपाल सिंह अभी असम जेल में बंद रहेगें । कोर्ट ने कहा कि अमृतपाल के सारे केस की सुनवाई असम जेल में होगी।
पंजाब सरकार ने कोर्ट से अपील की थी कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रुगढ़ जेल में रखा जाए
सरकार ने साफ कहा है कि NSA हटने के बावजूद उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में सुनवाई जारी रहेगी। अमृतपाल सिंह पर 12 केस दर्ज है।


