मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट  पर आज मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब उस समय अफरा तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 के लैंड होने के तुरंत बाद विमान के अंदर एक यात्री का पावर बैंक ब्लास्ट हो गया। इसके बाद अचानक फ्लाइट में धुआं फैल गया कुछ देर बाद आ/ग भी लग गई, केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग बुझाई, लेकिन धुआं केबिन में फैल गया.

इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यह हादसा तब हुआ जब फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी ।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में वि/स्फो/ट होने से यह हा/दसा हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में धुआं पूरे कैबिन में फैल गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान को खाली कराया गया. संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटना के बारे में सूचना दी गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम यात्रियों की मदद में जुटी रही. हादसे में 5 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है जहां उनका उपचार शुरु होगया है।

Related Posts