भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों  टैरिफ को लेकर तना/व चल रहा है , लेकिन इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया है और कहा है कि दोनों हमेशा दोस्त रहेंगे। वही अब ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। भारत और अमेरिका के संबंधों में पिछले कुछ समय में खटास पड़ गई है। इसकी वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ लगाना और लगातार रूस से तेल न खरीदने की ध/म/की देना। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि वो टैरिफ के दबाव के आगे नहीं झुकेगा। भारत और अमेरिका के बीच चल रहे इस ‘टैरिफ वॉ/र’ के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों देशों की दोस्ती अब खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह भी कहा था कि उन्होंने, भारत को खो दिया है। लेकिन जब इस बारे में उनसे सवाल पूछा गया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया।

 

 

 

ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब

ट्रंप के इस यूटर्न बयान पर पीएम मोदी का जवाब भी आ गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के विषय में सकारात्मक मूल्यांकन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूर्ण समर्थन भी करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद ही सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।” हांलाकि ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रुस को चीन के हाथों खो दिया है. लेकिन ट्रंप के बयान लगातार बदलते नजर आ रहें है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24

Related Posts