गुजरात के सोमनाथ में आज सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को भारत में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2km का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया और विशेष पूजा अर्चना की, इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर जल चढ़ाया गया । कलश को मंदिर के ऊपर रखा गया था। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के शिखर का पहली बार जलाभिषेक किया।

अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो भी किया ।

हजार साल पहले महमूद गजनवी ने मंदिर को ध्व/स्त किया था

सोमनाथ मंदिर का उत्सव मनाने का एक खास महत्व और भी है । हजार साल पहले सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था और लगभग 50 हजार हिंदुओं को मा/र डाला था। इसके बाद कई राजाओँ ने मंदिर को लूटा और तहस नहस करने में कोई कसर नही छोडी। आज उस घटना के हजार साल भी पूरे हुए है। प्राचीन काल में मंदिर पर 7 बार हम/ले का और मंदिर को लूटने के भी प्रमाण मिले है

74 साल पहले 13 नवंम्बर 1947 को सरदार पटेल ने मंदिर फिर से बनाने का आदेश दिया। इस दौरान PM मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर फूल चढाएं और श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम में  उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं।

 

Related Posts