PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक असर रामामंडी से पीएपी (PAP) चौक तक के मार्ग पर देखने को मिला, जहां सड़क बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया। रामामंडी पुल भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिसके चलते पीएपी चौक से रामामंडी चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

मौके पर तैनात पुलिस कर्मी ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाल रहे हैं। प्रशासन ने जालंधर, लुधियाना और अमृतसर से आने-जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी जरूर लें और संभव हो तो प्रभावित मार्गों से बचें।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

पुलिस के अनुसार—

  • फगवाड़ा और चंडीगढ़ जाने वाले वाहन आदमपुर–जंडूसिंघा मार्ग का उपयोग करें।
  • लुधियाना और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन आदमपुर–गढ़शंकर मार्ग से होते हुए जंडूसिंघा के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से बंद या प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें।

Related Posts