पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर लगातार BJP ने दौरे किए है और जनता को साधने की कोशिश की है। आज 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन सुबह 7 बजें से मतदान जारी है। इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है, मै सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग ले । मैं विशेष रुप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।
पीएम मोदी ने अपील किया कि जैसे जैसे तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, मै सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले। मै विशेष रुप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान करें ।


