उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर को करोड़ो की सौगात दिया ।  CM योगी ने गोरखपुर में 1055 करोड़ रुपये की 497 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जिसमें ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क समेत कई परियोजनाएं शामिल हैं.  इस अवसर पर सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास किया.  CM योगी ने स्वच्छता टूलकिट और कैलेंडर का भी अनावरण किया और स्वच्छ स्कूल अभियान की शुरुआत की. CM योगी ने नगर निगम में स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन और नागरिक सेवाएं सृदृढ़ करने के लिए 04.52 करोड़ रुपये के वाहनों को एकला बांध से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।

CM योगी ने जनसभा को संबोधित किया

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर में फैले कचरे के बारे में कहा कि अगर कुछ अच्छा करने की इच्छाशक्ति हो तो बहुत कुछ बदलाव लाया जा सकता है. CM योगी ने एकला बंधे पर ईको पार्क को विकसित करने का भी जिक्र किया. CM योगी ने कहा कि पहले वाराणसी या लखनऊ की तरफ से गोरखपुर प्रवेश करते ही सबसे पहला मुकाबला कचरे से होता था.

जो बहुत भद्दा और बहुत बुरा लगता था. लेकिन करने की इच्छाशक्ति से धीरे-धीरे बदलाव होता है. सीएम योगी ने कहा कि आज से 30-35 साल पहले जहां आज ट्रांसपोर्टनगर है वहां पहले गोरखपुर का सारा कचरा डंप होता था लेकिन नगर निगम के प्रयास से साफ सफाई करके वहां ट्रांसपोर्टनगर बनाया गया है।

महिला आरक्षण पर विपक्षी दलों को घेरा

इसके पहले उन्होंने महिला आरक्षण पर कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा इतिहास ही नारी विरोधी रहा है. इनके कारनामे नारी विरोधी रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के इतिहास को कौन नहीं जानता है. नारी को उसका अधिकार मिले, वंचितों-दलितों को उसका अधिकार मिले, पिछड़े वर्गों को उसका अधिकार तो वे जरूर उसमें बाधा खड़ी करेगी.

Related Posts