पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए अब बेहतर  औऱ डिजीटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

अब ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन में नही लगना पड़ेगा

अस्पताल की सेवाओ को डिजीटल और मरीज केंद्रित बनाते हुए पीजीआई ने हॉस्पीटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम के वर्जन 2 को संगरुर सैटेलाइट सेंटर में ट्रायल आधार पर लागू कर दिया है इसके बाद पीजीआई में लागू किया  जाएगा।

इस सुविधा से मरीजो को  अब लाइन में लगने की जरुरत नही पडेगी।

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि संगरुर सैटेलाइट सेंटर में यह सिस्टम 1 जनवरी से लागू करने की योजना थीजिसे पूरी टीम के सहयोग से तय समय पर शुरु कर दिया  गया है

उन्होने बताया  यह सिस्टम अस्पताल के संचालन को आसान बनाने के साथ साथ रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराएगा।

अब इलाज की पूरी प्रक्रिया पहले से कही ज्यादा सरल और तेज हो जाएगी।

Related Posts