शुक्रवार को भ्रष्टा/चार मामले मे निलं/बित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत अर्जी पर सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी।
भुल्लर ने पिछले महीने रिश्वत मामले में जमानत अर्जी दायर की थी। आरोपित करीब ढाई महीने से जेल में है और इससे पहले भुल्लर ने आय से अधिक संपत्ति में भी जमानत अर्जी दायर की थी
हालांकि, इस दलील को अदालत ने नहीं माना था और जमानत अर्जी रद कर दी थी।
इस पर CBI ने कहा था कि उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहीए
इसके बाद कोर्ट ने CBI को जवाब दाखिल करने के लिए समय देते हुए मामले की अ गली सुनवाई 2 जनवरी को रख दी थी।
भुल्लर को सीबीआई ने 16 अक्टूबर को आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिर/फ्तार किया था।
उनके साथ एक बिचौलिया कृष्णु शारदा भी पकड़ा गया था।
सीबीआई को जांच के दौरान भुल्लर के घर से साढ़े करोड़ रुपये कैश और काफी संपत्ति का रिकाॅर्ड भी मिला था।
जिसके बाद भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति का भी केस दर्ज कर लिया गया था।


