संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 11वां दिन है। लोकसभा में आज बुधवार को वित्त विधेयक, 2026 पर आगे चर्चा होगी।
इस विधेयक में वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करने का प्रावधान है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव पेश करेंगी।
इस विधेयक का उद्देश्य आने वाले वित्त वर्ष के लिए सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करना है।
वही उम्मीद लगाई जा रही है कि चर्चा के बाद इसे पारित करने के लिए पेश किया जा सकता है।
वित्त मंत्री के दिवाला और दिवालियापन संहिता विधेयक, 2025 पेश किए जाने की उम्मीद है।
इस विधेयक का उद्देश्य दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 में और संशोधन करना है।
वही आज राज्यसभा में विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026 पर आगे चर्चा होगी।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर बिल 2026 को ध्वनि मत से पास कर दिया। यह बिल 2019 के मूल कानून में संशोधन करता है।
बिल को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने पेश किया था।


