गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने गढ़शंकर स्थित पवित्र तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्मस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब और देशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति के लिए अरदास की तथा सर्वत के भले की कामना की।
सरदार परगट सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने से आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना की कामना की।
उन्होंने कहा कि पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सामूहिक प्रयासों से ही पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
इस अवसर पर आदमपुर से विधायक सरदार सुखविंदर सिंह कोटली, शाहकोट से विधायक सरदार हरदेव सिंह लाडी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।


