परगट सिंह ने श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास
गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने गढ़शंकर स्थित पवित्र तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्मस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब और देशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति के लिए अरदास की


