इजरायल अमेरिका और ईरान में जारी जंग के कारण स्थिति दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है। यह जंग कब खत्म होगी इसका सभी को इंतजार है, वही अब जंग को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस्लमाबाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर संकट पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, ”हम इस बात पर सहमत हुए कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल मृत्यु तथा विनाश ही होगा इन चुनौतीपूर्ण समय में मुस्लिम समुदाय की एकता बहुत जरूरी है।”
ईरान के IRGC नेवी कमांडर की मौ/त
अब ईरान ने आधिकारिक तौर पर IRGC नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, तंगसीरी की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई। पिछले हफ्ते इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया था कि इजराइली सेना ने एक ऑपरेशन में तंगसीरी समेत कई अधिकारियों को मार गिराया है। वही अब ईरान की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि हमले में घायल होने के बाद तंगसीरी की मौत हो गई।
ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते.. ट्रम्प
ईरान के तेल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बयान दिया उन्होने रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना। इसपर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं।
उन्होंने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा, ‘हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं।’ ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि इस द्वीप पर ईरान की रक्षा ज्यादा मजबूत नहीं है और अमेरिका इसे आसानी से अपने कब्जे में ले सकता है। खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित है। यह ईरान का अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है। ट्रम्प ने यह भी कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उनके पास देश ही नहीं बचेगा।
रविवार को घातक हम/ला हुआ
इजरायल ने ईरान के बुनियादी ढांचों पर रविवार को घातक हमला किया है। आईडीएफ का दावा है कि उसने तेहरान के मध्य में स्थित ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे पर व्यापक हमला। इस दौरान ईरान के दर्जनों हथियार भंडारण और उत्पादन केंद्, मुख्यालय के भीतर कार्यरत कमांडरों सहित कई अस्थायी कमान केंद्रों को ध्वस्त कर दिया गया। वही ईरान ने रविवार को दक्षिणी इजराइल के केमिकल प्लांट रामत होवाव पर मिसाइल से हमला किया।


