माता वैष्णो देवी यात्रा आधार शिविर कटड़ा, जहां हमेशा श्रद्धालुओं का सै/लाब देखने को मिलता था। वातावरण में जय माता दी के जयकारे गूंजते थे, आज वहां बेरौनकी छाई हुई है। बाजार सुनसान पड़े हुए हैं। अधिकतर होटल, बाजार बंद हैं,आज लगातार 10वें दिन भी माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित रही। बारिश और भूस्ख/लन के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगी है। कई यात्री वापस लौट गए हैं जबकि कुछ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। रियासी जिला प्रशासन स्थिति पर निगरानी रख रहा है और मार्गों की मरम्मत जारी है,जम्मू-कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को स्थगित है। यात्रा मार्ग के संवे/दन/शील इलाकों में स्थित होटलों, दुकानों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया गया है। इसमें एशिया चौक, बलिनी पुल के बीच, दर्शनी ड्योड़ी तक हैं। लगातार बारिश और भूस्ख/लन के ख/तरों ने तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग को असुरक्षित बना दिया जिसके कारण अधिकारियों ने यात्रा रोक दी हैं,श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इन संवेदनशील हिस्सों में 80 से ज्यादा दुकानें और छोटे होटल आते हैं।

दरअसल, ये प्रतिष्ठान भूस्ख/लन प्रभा/वित इलाकों में है।यह कदम लगातार बारिश और हाल ही में अचानक आई बा/ढ़ और लैंड/स्लाइड की घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और वैष्णो देवी यात्रा बा/धित हुई है,श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से पहले बरिदर सेवा समिति मंदिर का प्रबंधन करती थी। समिति के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि कटरा में हमेशा 30 हजार श्रद्धालु तक रहते थे, लेकिन 7 दिन से सन्नाटा है। श्राइन बोर्ड ने बताया 18 किमी लंबे यात्रा मार्ग पर मरम्मत चल रही है। पूरा होने से बाद ही यात्रा शुरू होगी, जिन श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर सेवा, भवन या भैरों घाटी के बीच रोपवे, होटल की बुकिंग थी, उन्हें पैसा रिफंड कर रहे हैं।  पिछले दिनों 26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी मंदिर के पास भूस्ख/लन में 34 लोगों की जा/न चली गई थी।

जम्मू के खराब हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू पहुंचे थें, उन्होंने बा/ढ़ और प्राकृतिक आ/पदा से हुई तबा/ही का निरीक्षण किया इसके साथ ही उन्होंने जम्मू की कनेक्टिविटी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेना और केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24

Related Posts