मंगलवार का दिन विशेषरूप से बजरंगबली की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है क्योंकि वो भक्तों के सारे कष्ट, दुख और परेशानीयो को दूर कर देते है। मान्यता है हनुमान जी की पूजा करने के साथ साथ उनको चोला चढ़ाने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और आस पास बुरी शक्तियां नही भटकती है।
भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार माने जाने है हनुमानजी
भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार माने जाने वाले श्रीराम भक्त हनुमानजी के दर्शन मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। मान्यता है कि यदि इनकी किसी पर कृपा हो जाए तो बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। हनुमान जी की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है एवं नकारात्मक शक्तियां भी हनुमानजी के भक्तों को परेशान नहीं करती। हनुमानजी को चोला अत्यंत प्रिय है। यदि मंगलवार को हनुमानजी पर चोला चढ़ाया जाता है तो कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और आरोग्य मिलता है वहीं यदि शनिवार के दिन चढ़ाया जाए तो शनि साढ़ेसाती, ढैया के प्रभाव धीरे धीरे कम हो जाते हैं, जीवन के दुःख मिटते हैं।

चोला चढ़ाने के नियम
इस दिन सुबह जल्दी उठ कर लाल रंग के कपड़े पहने। पूजा की थाली तैयार करें। हनुमानजी की प्रतिमा पर गंगाजल से अभिषेक करें। अब एक साफ वस्त्र से प्रतिमा को पोछें। उसके बाद सिंदूर में चमेली का तेल डालकर पहले हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें, फिर ऊपर से नीचे की ओर सिंदूर लगाएं। इसके बाद चांदी का बर्क, जनेऊ और धूप दीप आदि जलाकर पूजा करें। इसके बाद बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर दक्षिणा चढ़ाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिंदूर लेकर माथे पर लगा लें,मान्यता है कि इससे तमाम संकट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जयंती के दिन भी हनुमान जी को चोला चढ़ाना अति शुभ माना जाता है।
चोला चढ़ाने के लाभ
माना जाता है हनुमान जी को चोला चढ़ाने से व्यक्ति की हर मुश्किल दूर हो जाती है अगर जीवन में कोई काम बार बार अटक रहा है तो आप हनुमान जी को चोला चढ़ा सके है यानी सिंदूर का चोला चढ़ा सकते है-
मनोकामना पूर्ति: हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं।
राम और हनुमान कृपा: भक्त को भगवान राम और हनुमानजी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
मंगल दोष निवारण: सिंदूर और चोला चढ़ाने से मंगल दोष दूर होता है।
सकारात्मक ऊर्जा: यह शक्ति, ऊर्जा और एकाग्रता प्रदान करता है।
इस तरह सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर प्रभु हनुमान को चोला चढ़ाए औऱ प्रभु की कृपा पायें ।


