ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
नीता अंबानी ने कहा कि हर पदक खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और देश के लिए कुछ करने के जज़्बे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
उन्होंने महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाकर सभी का दिल जीता है। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर और हाई जंप एथलीट तेजस्विन शंकर को भी उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता देश के युवाओं को आगे बढ़ने और भारत का नाम रोशन करने की प्रेरणा देगी।


