पंचकूला 3 अप्रैल- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने तहसील कालका के गांव जल्लाह, प्रेमपुरा खेड़ा में आज गिरदावरी की पड़ताल की एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का बारिकी से निरीक्षण किया।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने इसके उपरांत मोरनी सब तहसील के गांव चंडीवास, मुरादनगर, भरार गांव की गिरदावरी की बारिकी से पड़ताल की।
उपायुक्त ने डिजिटल क्राॅप सर्वे कार्य को राजस्व विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और सचेत करते हुए कहा कि कोताही करने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न, नायब तहसीलदार कालका, कानूनगो व संबंधित पटवारी मौजूद थे।


