गुरुवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के करज शहर में B1 ब्रिज पर 2 बार हमला किया था। इस हमलें में दो लोगों की मौत हो गई थी और पुल पूरी तरह से तबाह हो गए। यह पुल इसी साल शुरु हुआ था और इसे मीडिल ईस्ट का सबसे ऊचा पुल माना जाता था अब इस पर ईरान ने जबाबी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह वह मीडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों की लिस्ट जारी कर उन्हें तबाह करने की धमकी दी है।
ईरान इन पुलों को रणनीतिक तौर बहुत खास मानता है क्योंकि ये कई देशों की कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट के लिए लिए बेहद अहम है।
जानकारी के मुताबित ईरान की लिस्ट में सऊदी अरब, जॉर्डन, कुवैत, UAE, के कई पुल शामिल है
वही होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन ने पहल की और गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया इस मिटिंग में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी शामिल हुए। विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट मे 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके है. ये भारतीय विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे। होर्मुज संकट में सिर्फ भारतीय ही मारे गए है।
वही अमेरिका लगातार हमलें करता जा रहा है जिसका जबाब ईरान ने देना शुरु कर दिया है कही ना कही यह जंग पूरे विश्व के लिए एक बड़ा संकट बन कर सामने आ रहा है। ईरान की सेना ने कहा है कि अगर इजरायल और अमेरिका इस तरह ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाएगे तो वह भी इसका जबाब पूरे मिडिल ईस्ट में उनके ठिकानों को निशाना बना कर देगा।


