मोहाली, 20 मार्च: शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज, मोहाली की एनसीसी इकाई द्वारा प्रिंसिपल प्रो. जसप्रीत कौर बैंस के नेतृत्व में “एनसीसी फेस्ट-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख प्रो. सिमरप्रीत कौर ने किया और स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुखविंदर सिंह ने बखूबी किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। साथ ही, उन कैडेट्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर या अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। सम्मानित कैडेट्स में दिलप्रीत सिंह, राम मोहित, जसप्रीत सिंह, विवेक कुमार, कुनाल, अमनवीर सिंह, विशाल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कमलप्रीत सिंह, साहिबदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और रोशन लाल शामिल रहे।
विशेष रूप से सीनियर अंडर ऑफिसर अमृतपाल सिंह, जो लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए हैं, को मुख्य अतिथि द्वारा ‘रोल ऑफ ऑनर’ और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की रस्म मुख्य अतिथि स. बलजीत सिंह, डिप्टी लेबर कमिश्नर, पंजाब ने निभाई। इस मौके पर प्रो. शरणजीत सिंह (भूगोल विभाग), प्रो. हरचरण सिंह (फाइन आर्ट विभाग), प्रो. जगतार सिंह (शारीरिक शिक्षा विभाग) और डॉ. सरबजीत कौर (हिंदी विभाग) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रो. गुंजित कौर ने मुख्य अतिथि और सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया।


