मोहाली, 20 मार्च: जिले की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला अस्पताल मोहाली और एम्स मोहाली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि दांतों की सही देखभाल और समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर दंत स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

डेंटिस्ट्री विभाग के प्रमुख डॉ. अमित अग्रवाल ने जानकारी दी कि डेंटल ओपीडी में दो नई डेंटल कुर्सियां जोड़ी गई हैं, जिससे मरीजों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दंत सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं । इस मौके पर जिला डेंटल हेल्थ अधिकारी डॉ. परनीत ग्रेवाल, एसएमओ डॉ. परमिंदर सिंह, एम्स के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. नवदीप सैनी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. हरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा मौखिक स्वास्थ्य विषय पर रंगोली बनाई गई और कविताओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों और इंटर्न्स ने इसमें भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts