बरसात का मौसम किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन बरसात जितना सुहावना होता है, उतना ही इस मौसम में मानसून बीमारियां भी अपने पैर फैलाने लगती हैं, तपती गर्मी के बाद जब आसमान से पानी की ठंडी बौछारे होती है तो सभी का मन प्रफुल्लित हो उठता है और उस ठंडी बारिश में भीगने का मन भी करता है। लेकिन जिस तरह तेज गर्मी के बाद पानी की ठंडी फुहारें अच्छी लगती है ये उतनी ही खतरनाक और बीमार करने वाली भी होती है क्योंकि बारिश का मौसम आते ही कई जलजनित रोग हमे घेर लेते है और इसके साथ ही एक के बाद एक परिवार के अन्य सदस्यो को भी घेर लेती है, बरसात के मौसम में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है और बीमारियां तेजी से पकड़ लेती है जो कई बार जानलेवा भी होती है इसलिए इनसे बचना और बचने के लिए उचित इलाज करना बहुत जरुरी है।अब वो इलाज चाहें घरेलू उपायों से हो या डॉक्टर से बस इनसे बचना जरूरी है। बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। आज हम जानते है बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों और उनके घरेलू उपचारों के बारे में
बरसात में फैलने वाली बीमारियां –
सर्दी और फ्लू,
हैजा,
डेंगू
टाइफाइड
हेपेटाइटिस ए
मलेरिया
इनसे बचने के उपाय:
मलेरिया- बरसात के दिनों में सबसे ज़रुरी है मच्छरों से बचना, इसके लिये आपको मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए, आज कल तो काफी कुछ बाज़ारो में मिल रहा है, इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
सर्दी और फ्लू- सरल लेकिन प्रभावी घरेलू उपचार जैसे गरारे करना, गर्म पानी का भाप लेना, आराम करना, पर्याप्त पानी पीना सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों में अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद है। गर्म सूप, पौष्टिक आहार और हर्बल चाय लेने की कोशिश करें। हर दिन एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से भी वायरल फ्लू से दूर रहने में मदद मिल सकती है। इसके साथ साथ यहां तक कि 3-4 तुलसी के पत्ते भी रोजाना खाना चाहिए इससे भी इन बीमारियों में बहुत लाभ होता है
हैजा– इससे बचने के लिए अदरक आपकी मदद कर सकता है क्योकि इसका सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है। अदरक एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो हैजा के इलाज में उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन औषधीय तरीके से और खाना बनाने के लिए दोनों ही उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है।
मौसमी फलों का सेवन बरसात के मौसम में खाने के लिए फल बहुत ज़रुरी होते है जैसे आपको सेब, जामुन,लीची, आलूबुखारा, चेरी, आडू, अनार, पपीता जैसे फल बहुत ही अच्छे है क्योकि यह आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते है और साथ ही इन बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते है। इसके साथ ही लहसून का सेवन करें साथ ही नमक और पानी वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें ,दूध की जगह पर दही का सेवन करें, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24


