हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश के बोर्ड और निगम जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनका पूरा फायदा मिल सके।

उन्होंने कहा कि सीमित बजट में अधिक से अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाले काम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए सभी बोर्ड और निगम अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए योजनाओं को सही तरीके से लागू करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता और जनहित को प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने भी अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों को अपने काम के प्रति गंभीर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को निष्ठा, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों के जीवन में सुधार लाना है। इसलिए योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बोर्ड और निगमों के कामकाज को प्रभावी बनाने तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

Related Posts