साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 19 फरवरी: विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मोहाली उत्तरी भारत का नंबर वन शहर बनेगा क्योंकि यहां बड़े स्तर पर सर्वांगीण विकास हो रहा है और ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए इंडस्ट्री एरिया से संबंधित सड़कों की कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है।

वह मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन की नई चुनी गई टीम द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री एरिया की सड़कों को आपस में जोड़ने के बाद एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक नियंत्रित होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि मोहाली शहर में 10 चौक बन चुके हैं और आने वाले समय में 10 से 15 और चौक बनाए जाएंगे, जिससे शहर अधिक खुला और व्यवस्थित दिखाई देगा तथा ट्रैफिक समस्या भी काफी हद तक कम होगी।

उन्होंने कहा कि मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता के नेतृत्व में नई टीम बधाई की पात्र है और उम्मीद है कि यह टीम उद्योगपतियों और सरकार के बीच पुल का काम करेगी।

कुलवंत सिंह ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार उद्योगपतियों की जरूरतों और समस्याओं का स्थायी समाधान कर रही है। उद्योग से जुड़ी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, जिनके माध्यम से आवश्यक मंजूरियां समय पर मिल रही हैं।

इस मौके पर मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता के अलावा पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, के.एस. माहल, बलवीर सिंह, हरिंदरपाल सिंह बिल्ला, गुरप्रताप सिंह, गुरचेत सिंह, गुरमुख सिंह भाटिया, जनरल सेक्रेटरी राकेश बिज्ज, प्रो. सलूजा, जसपाल सिंह मटौर, रणदीप सिंह, तरलोचन सिंह मटौर, अकविंदर सिंह गोसल, सुखचैन सिंह, गुरमुख सिंह सोहल, हरमेश सिंह कुंबड़ा, बिक्रम सिंह और राजिंदर प्रसाद शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Related Posts