मोहाली, 25 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली से वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब ले जाने वाली तीन बसों को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें फेज-5, गांव कंडाला और एयरोसिटी से रवाना हुईं।
श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि योजना के तहत पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। अमृतसर यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, अटारी-वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग सहित अन्य स्थानों पर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों के लिए भी बसें रवाना की जा रही हैं।
विधायक ने कहा कि तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और लोगों की मांग के अनुसार यह यात्रा आगे भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं भी लगातार लागू रहेंगी।
फेज-5 में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुलवंत सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने 600 यूनिट प्रति बिल बिजली माफी योजना का भी उल्लेख किया।
खेलों के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेल स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौ


