खरड़ (एस.ए.एस. नगर), 18 अगस्त: नशे के खिलाफ राज्य-स्तरीय अभियान के तहत, एस.एस.पी. हरमनदीप सिंह हंस के नेतृत्व में एस.ए.एस. नगर पुलिस ने सोमवार को खरड़ सिटी थाना क्षेत्र की बंगाला बस्ती में विशेष तलाशी अभियान (कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। एस.एस.ਪੀ. हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य पहले से चिन्हित हॉटस्पॉट इलाकों में नशे की आपूर्ति और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। साथ ही यह भी संदेश देना था कि समाज विरोधी तत्व और नशा तस्कर ऐसी हरकतों से दूर रहें। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन बरामद की और थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 27/29/61/85 के तहत दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 311 दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने चार मोटरसाइकिलें जब्त कीं और पाँच संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस अभियान में एस.पी. (हेड क्वार्टर) रमनदीप सिंह, एस.पी. (पीबीआई) दीपिका सिंह और डीएसपी खरड़-1 करण सिंह संधू सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे। पत्रकारों से बात करते हुए एस.एस.पी. हरमनदीप सिंह हंस ने दोहराया कि जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि जिले को नशे और गैंगस्टर गतिविधियों से मुक्त बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति यदि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त और बिना किसी नरमी के कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts