मोहाली नगर निगम के 50 वार्डों के लिए चुनाव का प्रचार कल रविवार शाम 5 बजे थम गया।
शहर के 1,75,323 मतदाता 26 मई को 184 पोलिंग बूथों पर 227 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला लिखेंगे।
कल 26 मई को होने वाले आज विभिन्न क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टीयों को रवाना किया जाएगा। अलग अलग स्थानों पर वितरण केंंद्र बनाए गए है
जहां पोलिंग कर्मचारियों को चुनावी सामग्री, ईवीएम मशींने और अन्य जरुरी सामान उपलब्ध करवा जाएगा।
नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है
चुनाव को लेकर कई दिनों से शहर में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया रहा।
मतदान करवाने के लिए जिले में 17 साै पुलिस मुलाजिमों को तैनान किया जाएगा।
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


