मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई को लेकर एक गाना इस समय के लिए सही साबित हो रहा है। करीब 16 साल पहले साल 2010 में आई अपनी पॉप्युलर फिल्म ‘पीपली लाइव’ के एक फेमस गाने पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने ‘महंगाई डायन’ को याद कर लिया।
प्रॉडक्शन हाउस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया लेकिन फिर हंगा/मा मचता देखकर इसे डिलीट कर दिया गया। ये गाना आज के मौजूदा हालात पर भी सटीक साबित हो रहा है, प्रॉडक्शन हाउस ने इस पोस्ट के जरिए दर्शकों और फैंस को ये याद दिलाने की कोशिश की थी
आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल ‘X’ हैंडल से 23 मई, 2026 को अपनी फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया था। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, ‘उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी। इसपर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए, जिसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस को इसे डिलीट करना पड़े।’
इस पोस्ट में “हर महीना उछले पेट्रोल जैसी लाइन थी” अब इस छोटी सी लाइन ने मौजूदा हालात में बढ़ती महंगाई, मीडिया के तमाशे और राजनीति पर बहुत ही तीखा व्यंग्य किया। लोगों ने इस पर सरकार को घेरना शुरु कर दिया कई लोगों के रिएक्शंस लगातार आने लगे जिसके बाद आमिर खान ने प्रोडक्शन हाउस ने इसे डिलीट कर दिया ।


